फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain In Uttarakhand: गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से खोले बैराज के सभी गेट, नदी किनारे लोगों को किया अलर्ट

Sun, 18 Sep 2022 03:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

दी का जलस्तर बढ़ने से सुबह गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए थे। सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। साथ ही इसकी जानकारी संबंधित विभागों को दी गई। जल संस्थान के जेई सतीश सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्लांट को पानी नहीं मिला। इस कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
हल्द्वानी मे दिनभर हो रही भारी बारिश से कालाढुंगी रोड में हुआ जलभराव। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के चलते शनिवार को गौला नदी का जलस्तर 13558 क्यूसेक के पार चला गया जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए। साथ ही संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। गौला बैराज के गेट खुलने से शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण ढाई लाख से अधिक आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


शीशमहल फिल्टर प्लांट से हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में ढाई लाख से अधिक आबादी को पानी मिलता है। शनिवार को छह घंटे के लिए शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिला। इसके चलते शीश महल फिल्टर प्लांट से 35 एमएलडी की जगह शनिवार को सिर्फ पांच एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पाई। वहीं बारिश से लोगों के घर-आंगन भले ही पानी से तरबतर हो गए मगर नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी।

सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि गौला नदी का जलस्तर सुबह 10 बजे 12075 क्यूसेक दर्ज किया गया जबकि शाम को नदी का जलस्तर बढ़कर 13558 क्यूसेक पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से सुबह नौ बजे से गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए थे।
विज्ञापन


सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। साथ ही इसकी जानकारी संबंधित विभागों को दी गई। जल संस्थान के जेई सतीश सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्लांट को पानी नहीं मिला। इस कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  बारिश से कुमाऊं तरबतर, पर्यटक और होमगार्ड सहित तीन की मौत, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


नीलांचल कॉलोनी और डहरिया में ट्यूबवेल खराब
नीलांचन कॉलोनी और डहरिया में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से 15,000 से अधिक आबादी को पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान से तत्काल ट्यूबवेल ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। टीपीनगर के एससी सती ने बताया कि नीलांचल कॉलोनी में ट्यूबवेल की मोटर हाईवोल्टेज से खराब हो गई थी। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें