हल्द्वानी। जल संस्थान कई पेयजल योजनाएं होने के बावजूद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है। वर्तमान में गर्मी बढ़ने से शहर में 85 एमएलएडी पानी की जरूरी पूरी नहीं हो पा रही है। शहर को जल संस्थान की गौला नदी पेयजल योजना से 35 (मिलियन लीटर परडे) एमएलडी, 88 नलकूपों से 32 और पेयजल निगम से पांच एमएलडी पानी मिलता है। वर्तमान में जल संस्थान के अनुसार 85 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इस हिसाब से 13 एमएलडी पानी की और जरूरत है जिसे विभाग पूरा नहीं कर पा रहा है। विभाग 10 टैंकरों से दमुवाढूंगा, कुसुमखेड़ा, इंदिरानगर, दुर्गा मंदिर, आनंदपुर आदि क्षेत्रों में पानी बंटवा रहा है।
जल संस्थान को नगर क्षेत्र में 56 नलकूपों और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 नलकूपों से 67 एमएलडी पानी प्राप्त होता है। डिमांड के अनुसार पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
रविंद्र कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान
पेयजल निगम की ओर से वर्तमान में 11 नलकूपों के माध्यम से पांच एमएलडी पानी कुसुमखेड़ा, तल्ली हल्द्वानी और गौजाजाली में बांटा जाता है।
वाईएस रावत, सहायक अभियंता, विश्व बैंक योजना, जल निगम