फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरना में पानी संग कीड़े पिला रहा जल संस्थान

Tue, 20 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खैरना में पानी संग कीड़े पिला रहा जल संस्थान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खैरना और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतें तो मिलती ही थीं, लेकिन अब पेयजल के साथ लंबे और बेहद पतले कीड़े भी नलों से निकल रहे हैं। इससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। पीने के पानी में कीड़े निकलने से लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने 14 जून को प्रमुखता से ‘अब स्रोतों का पानी भी पीने योग्य नहीं’ शीर्षक से खबर छापी थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा परीक्षण में गरमपानी और कैंची के पास स्रोत के पानी का सैंपल फेल होने की बात सामने आई थी। पिछले साल गरमपानी में क्षिप्रा नदी के सैंपल भी फेल हो गए थे।

नदी के सैंपल में मलमूत्र भी मिला था। इधर, खैरना बाजार क्षेत्र निवासी अंकित साह ने बताया कि रविवार रात रसोई का नल खोलने पर पानी के साथ ही लंबे और पतले कीड़े निकलने लगे जिसे देख सभी हैरान हो गए। इस दौरान नल से कीड़ों का गुच्छा भी निकला।
विज्ञापन


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित साह ने जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल टैंकों की सफाई कराने के साथ ही व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। पिछले साल भी क्षेत्र में पानी के साथ कीड़ेे निकलने की शिकायतें सामने आई थीं।

खैरना स्थित घरों में पानी में कीड़े निकलने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी मिलते ही टैंक साफ करवा दिए गए हैं। पानी में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को स्रोत से गंदा पानी आने पर पानी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- दलीप सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें