फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग बिजलीघर में घुसे पानी ने ठप कर दी आपूर्ति

Tue, 16 Sep 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग बिजलीघर में बारिश का पानी घुसने से परेशानी हो गई। आनन-फानन बिजलीघर की सप्लाई बंद करनी पड़ी। बाद में पानी कम होने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

पिछले महीने बारिश के बीच एचएमटी फैक्टरी की दीवार ढहने से रानीबाग बिजलीघर के उपकरणों को नुकसान पहुंचा था। सोमवार को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर बिजलीघर में पानी भर गया। शाम साढ़े चार बजे गुल बिजली सवा पांच बजे के बाद बहाल हुई। इस दौरान रानीबाग, गायत्रीनगर, शीशमहल, काठगोदाम, गुलाबघाटी आदि क्षेत्रों के आठ हजार उपभोक्ता परेशान रहे।

गौला से पेयजलापूर्ति ठप
हल्द्वानी। गौला बैराज से सोमवार को भी जल संस्थान के फिल्टर प्लांट की आपूर्ति ठप रही। सिंचाई विभाग ने नदी में सिल्ट आने के चलते दोपहर दो से शाम चार बजे तक बैराज के गेट खोलकर सफाई कराई। जल संस्थान ने शाम छह बजे फिल्टर प्लांट से पेयजलापूर्ति की। एई रवींद्र कुमार ने बताया कि पानी बंद होने के कारण शाम की पाली में बिठौरिया और दमुवाढूंगा के क्षेत्रों में आंशिक रूप से पेयजल संकट बना रहा। संवाद
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ा तो खोले बैराज के गेट
हल्द्वानी। नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया। सिंचाई विभाग के एई प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार दोपहर जलस्तर 1453 क्यूसेक था जो शाम पांच बजे 9159 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। बैराज के गेट खुले होने के कारण एक घंटे बाद ही गौला का जलस्तर 4327 क्यूसेक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें