फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी बनकर दुकान से निकला पानी: रैमजे और तल्लीताल बाजार की दुकानों में घुसा पानी, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 18 Sep 2024 09:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में मौसम ने मंगलवार शाम को एक एक बार फिर करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। मूसलाधार बारिश की वजह से तल्लीताल बाजार की कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
रैमजे और तल्लीताल बाजार की दुकानों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में मौसम ने मंगलवार शाम को एक एक बार फिर करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। मूसलाधार बारिश की वजह से तल्लीताल बाजार की कई दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। पीड़ित व्यापारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन


नगर में शाम करीब तीन बजे से शुरू हुई मूसलााधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। क्रांति चौक के ऊपर स्थित अंबिका गिफ्ट के स्वामी विजय कश्यप, गोपाल ट्रेडर्स के स्वामी गोपाल साह समेत नीचे मुख्य बाजार में स्थित नारंग किराना स्टोर, हर्ष छावड़ा की कपड़े की दुकान में काफी पानी भर गया। इधर पास की अन्य दुकानों में भी आंशिक पानी आने की सूचना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह का कहना है कि पूर्व में हुई बारिश में भी कई दुकानों में पानी घुस गया था। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कदम उठाने की जरूरत है। इधर लोनिवि ईइ्र रत्नेश सक्सेना ने बताया कि उक्त जगह पर मार्ग के किनारे दुकानों से लगी नालियां बनी हुई हैं। कुछ हिस्से में नालों के माध्यम से लोगों के पानी के कनेक्शन भी गए हैं। पाइप में कचरा आदि फंसने से नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं जिससे नुकसान हो रहा है। इसके लिए जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की गई है। पाइप शिफ्ट होने पर समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

भूस्खलन के चलते देवीधूरा-बसानी रोड बंद
नैनीताल। नगर से सटे देवीधूरा-बसानी मार्ग पर कई जगह भूस्खलन होने के चलते सड़क बंद हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर सड़क का निरीक्षण किया और मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगवाई। पापड़ी में भूस्खलन के चलते सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे वहां से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। सूचना पपर विभागीय टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर टूटी हुई सड़क का जायजा लिया। पीएमजीएसाई की एई नेहा अमरीन मंसूरी ने बताया कि जल्द ही मलबा हटाकर सड़क पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अधौड़ा में मलबा हटाने का काम शुरू
नैनीताल नगर से सटे अधौड़ा गांव में बीते शुक्रवार की रात को पहाड़ी में भूस्खलन के चलते भारी मात्रा में मलबा गिरा था। मलबा गिरकर पीएमजीएसवाई और लोनिवि की सड़क पर जा पहुंचा था। इससे दोनों सड़कें बंद हो गई थीं और ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई थी। एसडीएम प्रमोद कुमार और बाद में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट के निरीक्षण के बाद लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने जेसीबी लगाकर सड़क से मलबा हटाना शुरू कर दिया है। पीएमजीएसवाई की एई नेहा अमरीन मंसूरी ने बताया कि मलबा हटाने के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। साथ ही सड़क के नीचे लोगों के घर होने के चलते मलबा हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही सड़क को खोल दिया जाएगा। 

भीमताल में भी मुसीबत बनी बारिश
भीमताल में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी एकत्र हो गया। इस कारण दुकानदारों, यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारी धन सिंह राणा ने बताया कि दो घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश के दौरान कुछ घरों और दुकानों में पानी घुस गया। उन्होंने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं गोरखपुर चौराहे, डांठ, नौकुचियाताल मार्ग, खुटानी और मेहरागांव में भी कल्वर्टों और नालियों के बंद होने से सड़क पर पानी और मलबा आ गया है। इससे सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही।

इधर बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट-जाख मोटर मार्ग में बीते दिनों हुई बारिश से शिप्रा नदी के उफान पर आने से 200 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। मंगलवार को कैंची धाम के तहसीलदार बीसी भंडारी और कानूनगो नरेश असवाल ने क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण किया। लोनिवि के जेई अंबीनाथ गोस्वामी ने बताया कि सड़क पर जो वाहन फंसे हुए हुए थे, उन्हें निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है। बुधवार सुबह तक मार्ग पर फंसे वाहनों को निकाल लिया जाएगा। इधर, धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने पदमपुरी से दुदुली मार्ग तक निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने दुदुली में सड़क से मलबे को जेसीबी से हटवाया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को मानकों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। 

रामनगर में क्षतिग्रस्त है सिंचाई नहर
दो दिन पहले हुई अत्यधिक बारिश की वजह से रामनगर में कई स्थानों पर सिंचाई नजर क्षतिग्रस्त हो गई है। गैस गोदाम के पास सिंचाई नहर का एक हिस्सा ढह कर नहर में गिर गया है। इसके अलावा जगह-जगह से नहर टूट गई। नहर की वजह से राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पत्थर आदि लगाए गए है ताकि कोई नहर में ना गिर जाए। हालांकि इस नहर के अलावा रामनगर की अन्य नहरों के हाल भी खस्ता है। सिंचाई विभाग के ईई अमित गुप्ता ने बताया कि दैवी आपदा में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही नहरों को दुरुस्त कराया जाएगा। इधर कोटाबाग में बीते दिनों हुई बारिश से छड़ा-अड़िया मार्ग तीन दिन से बंद है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट, ग्रामीण गिरीश भट्ट, दयाल सनवाल आदि ने जल्द से जल्द मार्ग खुलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें