हल्द्वानी। वार्ड-नौ नवाबी रोड तल्ली बमौरी की दुर्गा काॅलोनी में टैंकरों से पेयजलापूर्ति की जा रही है। दो दिन पहले काॅलोनी में कथित दूषित जलापूर्ति से लोगों के बीमार होने और पीलिया से पीड़ित छात्रा की बरेली में मौत का मामला सामने आया था। मामले से जल संस्थान और स्वास्थ्य महकमे में अफरातफरी मच गई थी। विभागीय टीमों ने तत्काल प्रभावित कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान पीड़ितों से बात करने के साथ ही पेयजलापूर्ति वाली लाइन को बंद किया गया। संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी की अलग-अलग सैंपलिंग की। इसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार की सुबह कालोनी में टैंकर और छोटा हाथी में टंकी रखकर पानी बांटा गया।
कोट-
दुर्गा कालोनी में प्रभावित 10 परिवारों को टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है, लाइन की जल्द जांच कर जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। - आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान