हल्द्वानी। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ से जुड़े श्रमिकों ने अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली के साथ मंगलवार को हुई समझौता वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है। हर माह 10 तारीख तक वेतन देने, श्रमिकों कुशल श्रेणी में परिवर्तित किए जाने, महंगाई भत्ते के डीए का भुगतान जैसी मांगों पर सहमति बनी है। संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया अधिशासी अभियंता ने मुख्यालय स्तर की मांगों के लिए जल्द पत्राचार करने का भरोसा दिलाया है।