नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रताप सिंह मौनी स्मृति प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट 2026 के तहत मंगलवार को डबल्स श्रेणी में तीन मुकाबले हुए। पहले मैच में गौरव व मुकेश, दूसरे मैच में नमन जोशी व प्रशांत और तीसरे मैच में अनिल वाल्मीकि व चंद्रप्रकाश की जोड़ी ने जीत दर्ज की। सिंगल्स मुकाबलों में नमन और राकेश सुयाल ने बाजी मारी। आयोजक सचिव डीएस दानू ने बताया कि बुधवार 27 मई को डबल्स के छह और सिंगल्स के चार मुकाबले होंगे।