फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में पानी का संकट, गौला बैराज के गेटों की मरम्मत के चलते प्रभावित हुई है सप्लाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज के गेटों की मरम्मत के चलते जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप है। क्षेत्रवासी जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, जबकि जलसंस्थान के अधिकारी सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग गौला बैराज के छह गेटों की मरम्मत करा रहा है। इसे लेकर गौला नदी का डायवर्जन किया गया है। नतीजतन जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, गौला से जुड़े 62 नलकूपों से आच्छादित इलाकों की लाइनों में प्रेशर नहीं होने से कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठघरिया, बिठौरिया, बमौरी, ब्लॉक, लोहरियासाल तल्ला, लोहरियासाल मल्ला, भगवानपुर आदि इलाकों में पानी की बूंद नहीं मिल पा रही है।
जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिला। फरियादी जलसंस्थान दफ्तर में शिकायत करते रहे, लेकिन आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। इधर, सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। जलसंस्थान के अधिकारियों को बता दिया गया है कि वह गौला में आकर प्लांट को दिए जा रहे पेयजल व्यवस्था का जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

गौला से ट्रीटमेंट प्लांट को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को दिन में कई बार प्लांट की सप्लाई बाधित हुई। जिस वजह से ग्रामीण इलाकों में सामान्य पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ट्रीटमेंट प्लांट को पर्याप्त पेयजल दिए जाने को कहा गया है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। -एलएम पांडे, सहायक अभियंता जलसंस्थान।
बच्चीनगर में ठीक नहीं हुआ नलकूप
हल्द्वानी। बच्चीनगर का खराब नलकूप एक हफ्ते बाद भी ठीक नहीं हो पाया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि बच्चीनगर का नलकूप रविवार तक दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें