कालाढूंगी। नगर पालिका के वार्ड नंबर सात स्थित ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल संकट के चलते कालाढूंगी मुख्य बाजार में स्थित नगर का एकमात्र सार्वजनिक शौचालय भी बंद पड़ा है। रवि वाल्मीकि ने बताया कि पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय बंद करना पड़ा। वहीं मुख्य बाजार के होटल स्वामियों, दुकानदारों और अन्य उपभोक्ताओं को भी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान से मोटर जल्द ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। संवाद