फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पानी का 15 हजार रुपये का बिल देख उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। पेयजल निगम ने तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में चार महीने के लिए पांच से 15 हजार रुपये तक के पानी के बिल बांटे हैं। इससे परेशान क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया।

पेयजल निगम की ओर से मंगलवार को तल्ली हल्द्वानी में पानी के बिल बांटे गए। लोगों ने जब बिल देखे तो उनके होश उड़ गए। किसी का पांच हजार, तो किसी का 15 हजार तक था। गुस्साए लोग बुधवार को जल निगम के दफ्तर आ धमके और अधिकारियों का घेराव किया। क्षेत्रवासी हरीश सिंह, राजपाल सिंह ने कहा कि विभाग ने बिना जानकारी के कनेक्शन लगा दिए, अब चार महीने का बिल 15 हजार थमा दिया है। दीपा बिष्ट और हेमंत सिंह ने कहा कि पानी की किल्लत दूर हुई लेकिन बढ़कर आए बिलों ने परेशान कर दिया है। इधर, एफटीआई स्थित जल निगम ईकाई के सेंटर में पार्षद मनोज जोशी और युगल शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां नारायण सिंह, कृपाल मेहरा, आरएस काला, प्रताप सिंह कब्डोला, प्रेमा देवी, बसंती शर्मा, सरस्वती बोरा, उमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन


इस संबंध में जल निगम के ईई देवेश पंत का कहना है कि तल्ली हल्द्वानी में मार्च तक जल संस्थान से सप्लाई होती थी। अब पेयजल निगम की नई योजना से पानी दिया जा रहा है। बिलों में संशोधन के लिए लोगों से पुराने बिल मंगाए हैं। मार्च तक का बिल लाकर लोग संशोधन करवा सकते हैं।
विज्ञापन



एचपीसीएल ने तोड़ी पेयजल लाइन, 50 हजार की आबादी प्रभावित
हल्द्वानी। पनचक्की चौराहे पर एचपीसीएल ने निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को जल संस्थान की मुख्य पेयजल लाइन तोड़ दी। जिससे जल संस्थान के शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट से शहर की 50 हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पाया। विभाग को 15 एमएलडी का प्लांट दिन भर बंद करना पड़ा। इस दौरान बिठौरिया, ऊंचापुल, नारायणनगर, विकासनगर और कठघरिया क्षेत्र में लोग पूरे दिन पानी के लिए परेशान रहे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली ने बताया कि एचपीसीएल क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर रहा है। विभाग की ओर से इसके लिए पूरा सहयोग किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें