लालकुआं। रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से स्वच्छता और अपशिष्ट पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को लालकुआं स्टेशन में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में अभियान के पांचवें दिन यात्रियों, कर्मचारियों और वेंडरों को जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत स्टेशन पर रंग-कोडित डस्टबिनों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल परिसर विकसित करने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयासरत है।