फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड फोन पर सुन रहा था गाने, ट्रेन से कटा,

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे पटरी पर चल रहे युवक को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह (24) पुत्र स्वराज सिंह पीरूमदारा क्षेत्र के मधुबन कालोनी का रहने वाला था और वह पुताई आदि का काम करता था। मंगलवार सुबह दस बजे वह मजदूरी के लिए घर से निकाला था। पीरूमदारा रेलवे स्टेशन के पास वह रेलवे लाइन पर हेड फोन में गाना सुनते हुए जा रहा था। तभी रामनगर से दिल्ली की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि हेड फोन पर गाना सुनने की वजह से वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अविवाहित था और अपने भाई के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें