फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वारंटी पति फरार, पत्नी हत्थे चढ़ी

Sat, 06 Dec 2025 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। फरार गैर जमानती वारंटियों को पंजाब पुलिस ने नैनीताल के होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की ढील के चलते एक वारंटी गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस वारंटी की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धारा 420 के वारंटी मोहाली पंजाब निवासी दंपती विवेक कुमार व रितु अपने आठ वर्षीय बच्चे के साथ नैनीताल आ गए। पंजाब पुलिस दोनों वारंटियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए नैनीताल पहुंच गई। कोतवाली पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने दोनों वारंटियों को एक होटल से दबोच लिया। पुलिस दोनों वारंटियों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस दौरान पुलिस की ढील के चलते विवेक पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। कई घंटों तक पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में महिला वारंटी रितु को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फरार पति की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें