फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाढ़ सुरक्षा के कार्य न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

Mon, 23 Feb 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नंधौर,कैलाश नदी के मिलन क्षेत्र में चैनलाइजेशन और मलबा हटाने का कार्य शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने से हर साल आधा दर्जन गांव मानसून के दौरान बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इससे ग्रामीणों की फसल, संपत्ति और जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। बाढ़ सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव पर 15 दिनों के भीतर पैसा आवंटित कर संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर एक मार्च को चोरगलिया सिंचाई विभाग परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें