फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक खिलाड़ी के दो टीम से खेलने पर विनिंग एज प्रतियोगिता के बाहर

Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में उस समय आधे मुकाबले के बीच मैच रुकवाना पड़ा, जब आयोजकों को शिकायत मिली कि एक खिलाड़ी एक ही प्रतियोगिता में दो टीम से खेल रहा है। इसके बाद आयोजकों ने टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दूसरी टीम को विजेता घोषित किया। खेल मैदान में पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को विनिंग एज और ओल्ड बॉयज के मध्य मुकाबला होना था। ओल्ड बॉयज की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। विनिंग एज ने बल्लेबाजी करना शुरू किया। इसी बीच आयोजकों को मालूम हुआ कि एक खिलाड़ी इससे पूर्व अन्य टीम से खेल चुका है। क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने बताया नियमों का उल्लंघन करने पर टीम को प्रतियोगिता से बाहर करते हुए ओल्ड बॉयज को विजेता घोषित किया गया है। इससे पूर्व झील पार और एमकेसीसी के मध्य मुकाबला खेला गया। एमकेसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों को लक्ष्य रखा। जवाब में झीलपार ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें