हल्द्वानी। नगर निगम ने रकसिया नाले पर आंबेडकर पार्क के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। निगम ने लोगों को चेताया है कि वह नाले के ओवरफ्लो होने के दौरान मार्ग से आवाजाही न करें। बरसात में रकसिया नाला उफान पर बहता है। नाले में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान को पैदल अथवा वाहनों के साथ आवाजाही करते हैं। पिछले वर्षों के दौरान ऐसे स्थानों पर पानी का प्रवाह तेज होने के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान किसी तरह का कोई हादसा न हो, इसे देखते हुए नाले के किनारे अलग-अलग स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर