फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पानी दो पानी दो-धान की रोपाई के लिए पानी दो

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/गौलापार। धान की रोपाई के लिए पानी न मिलने से गुस्साए गौलापार क्षेत्र के काश्तकारों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि जिम्मेदार विभाग ने अब तक काश्तकारों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की है जिसके चलते धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट और पूर्व प्रधान लीला बिष्ट ने कहा कि गौलापार क्षेत्र में सिंचाई के लिए एकमात्र नहर है। इससे भी काश्तकारों को धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। कहा कि पिछले वर्षों तक प्रशासन की ओर से बेरीघाट बरसाती नहर बनाकर काश्तकारों को पानी उपलब्ध कराया जाता था लेकिन इस बार यह काम अब तक नहीं किया गया है जबकि वर्तमान में धान की रोपाई चल रही है। कहा कि खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण काश्तकार परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम राहुल शाह के समक्ष भी काश्तकारों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों में महेश बिष्ट, कला देवी, राहुल बिष्ट, चेतन बिष्ट, बिमला देवी, खष्टी देवी, भगवती देवी, अक्षय, रितेश, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें