अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट होने की जरूरत है। देश में वैश्य समाज के साथ अन्याय एवं अत्याचार किए जा रहे हैं, जिसका सामूहिक रूप से ही मुकाबला किया जा सकता है।
शनिवार को अग्रसेन भवन में वैश्य महासभा हल्द्वानी की ओर से आयोजित वैश्य महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में वैश्य समाज संगठित है और 357 घटक दल वैश्य समाज के जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि संस्था से देशभर के 25 करोड़ वैश्य लोग जुडे़ है। इनमें 105 वैश्य व्यापारियों ने 11 लाख की सहयोग राशि से आजीवन सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा वैश्य समाज के गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं अन्य उच्चशिक्षा की सेवाओं के लिए एक लाख की धनराशि सहयोग स्वरूप दी जाती है। अब तक समाज के 55 बच्चों को यह राशि दी जा चुकी है।
अति विशिष्ट अतिथि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जब हमारा व्यापारी तबका सशक्त होगा तभी प्रदेश के आर्थिक संसाधन मजबूत होंगे। वित्तमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, राकेश अग्रवाल व्यापारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन कर पूरे विश्व में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का आज मजबूत संगठन है।
सम्मेलन में वैश्य महासभा के अध्यक्ष हरिराज शरण गुप्ता, सुभाष गुप्ता, बिंदेश कुमार गुप्ता, भगवान सहाय अग्रवाल, संयोजक रामबाबू जायसवाल, बद्रीप्रसाद गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, युवा अध्यक्ष रुपेंद्र नागर आदि संबोधित किया। संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल एवं संयोजक सुरेश केसरवानी ने किया।
इस दौरान वैश्य महासभा के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, दया शंकर वार्ष्णेय, शिवशंकर अग्रवाल, शिवराज शरण अग्रवाल, देवी प्रसाद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीकांत खंडेलवाल, रामबाबू जायसवाल, गंगा प्रसाद जायसवाल, राकेश गुप्ता टीटू, रामकिशोर अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, आवेश गर्ग, विपिन गुप्ता, पंकज जायसवाल, मुकेश खंडेलवाल, मनोज गुप्ता पार्षद, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना पार्षद, महिला अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल, महामंत्री शशि खंडेलवाल, संगीता मित्तल, युवा वैश्य महासभा के पदाधिकारी एवं पार्षद महेंद्र नागर, हीरा लाल साहू, दिनेश महेश्वरी, किशन लाल गुप्ता, मुकेश लहरिया, देवेश कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, गणेश गुप्ता, काशीपुर से मीरा विश्नोई, जसपुर से पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, अजय अग्रवाल, रुद्रपुर से विनीत जैन, किच्छा से पूनम अग्रवाल, बाजपुर से एसके अग्रवाल, पीके अग्रवाल, शंभूनाथ, मनोहर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेंद्र कुमार, रामगोपाल मित्तल, केसी बंसल, कौशल गुप्ता, नितिन बसंल, दुर्गेश गुप्ता, रोशन लाल गर्ग, शैलेश गर्ग समेत रुद्रपुर, बाजपुर काशीपुर, खटीमा जसपुर, टनकपुर, सितारगंज, किच्छा, लालकुआं, देहरादून एवं हरिद्वार से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने शिरकत की।