फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में लंबे समय के बाद दिखे गिद्ध

Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के चिड़ियाघर के पीछे जंगल में पेड़ पर बैठे गिद्ध
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के चिड़ियाघर क्षेत्र के जंगल में इन दिनों हिमालयन ग्रीफन (गिद्ध) का झुंड दिखाई दे रहा है। दो दिनों से गिद्धों का यह झुंड पेड़ व आसमान में मंडराता नजर आ रहा है। इसे पारिस्थितिकीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


हिमालयन ग्रीफन गिद्ध हिमालय में 1200 से 5000 मीटर तक की ऊंचाई पर देखे जा सकते हैं। जानकारों के मुताबिक नैनीताल के समीप कूड़ा खड्ड के आसपास के क्षेत्र में लगभग एक दशक पहले हिमालयन ग्रीफन गिद्ध बड़ी संख्या में नजर आते थे लेकिन उसके बाद इन पहाड़ियों से गिद्धों का झुंड अचानक गायब हो गया। हालांकि कभी-कभी नैनीताल के समीप हनुमानगढ़ी क्षेत्र की पहाड़ियों में दो गिद्धों को देखा गया। आमतौर पर गिद्धों का झुंड किसी जानवर के शव के समीप देखा जाता है। इसके अलावा इस क्षेत्र में गिद्ध धूप सेंकते भी नजर आते हैं।


वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में गिद्धों के झुंड का दिखना पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत हैं। गिद्ध हमारे इको सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर गिद्धों का झुंड किसी मरे जानवर की गंध को सूंघकर आकर्षित होते हैं। आसमान में काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए भी मरे हुए जानवर को देख कर एक समूह में उसे खाने के लिए आते हैं। ये एक समूह में पेड़ों पर या चट्टान पर बैठे दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें