फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav 2025: वोटों की वर्षा पर रोक लगा सकता है मानसून, खराब मौसम की आशंका से प्रशासन की चिंता बढ़ी

Tue, 22 Jul 2025 10:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पंचायत चुनाव के दौरान बारिश की आशंका और कई गांवों के खराब रास्ते मतदान प्रतिशत घटा सकते हैं। बारिश के दौरान बंद सड़कें पोलिंग पार्टिंयों के लिए भी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। खराब मौसम ने प्रशासन के साथ प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बारिश की आशंका और कई गांवों के खराब रास्ते मतदान प्रतिशत घटा सकते हैं। बारिश के दौरान बंद सड़कें पोलिंग पार्टिंयों के लिए भी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। खराब मौसम ने प्रशासन के साथ प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है।

आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के चलते जहां एक ओर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में लगे हैं, वहीं बरसात और ग्रामीण क्षेत्रों के खराब रास्तों को देख वह चिंता में भी हैं। लोगों का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को सड़क तक पहुंचने में चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। बारिश होने पर कच्चे रास्तों पर आवाजाही और मुश्किल हो जाती है। ऐसे में मतदान के दिन बारिश आई तो बुजुर्गों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कत होगी। साथ ही प्रत्याशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग, बीमार लोगों को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए समाज कल्याण विभाग से भी चर्चा की जा रही है। क्षेत्र की सभी सड़कों पर जेसीबी तैनात की गई हैं जिससे सड़कें खुली रहें और पोलिंग पार्टियों को पाेलिंग बूथों तक पहुंचने में दिक्कतें न हों।
विज्ञापन

नवाजिश खलिक, एसडीएम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें