फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में वोटों से होगा लोकतंत्र का अभिषेक: नैनीताल जिले के चार ब्लॉक में मतदान शुरू; 1051 प्रत्याशी मैदान पर

Thu, 24 Jul 2025 10:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के चार विकासखंडों में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मतदान करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पावन महीने में आज लोकतंत्र का उत्सव है। नैनीताल जिले के चार विकासखंडों में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होना है। बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक के 1,39,032 मतदाता अपने वोट से लोकतंत्र का अभिषेक करेंगे। चार ब्लॉकों में ग्राम प्रधान में 610, बीडीसी में 347, जिपं सदस्य में 71 और ग्राम पंचायत सदस्य के 23 समेत कुल 1051 प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। डीएम एवं निर्वाचन अधिकारी वंदना ने तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी कर्मचारियों से चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा है। कंट्रोल रूम में मतदान से संबंधित प्रत्येक सूचना देते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है। चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को मतदान क्षेत्रों में स्थित सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, अर्द्ध-निजी एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया गया है।

सड़क खोलने के लिए जेसीबी तैनात
आपदा की दृष्टि से प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने सड़क बंद होने की स्थिति में सड़क खोलने के लिए जेसीबी के साथ कर्मचारियों की तैनाती की है।

Trending Videos
विज्ञापन

चार विकासखंडों की 13 सीटों पर 71 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत
नैनीताल। जिला पंचायत की 27 में से चार ब्लॉकों की 13 सीटों पर 71 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। ओखलकांडा की ककोड़ सामान्य सीट पर 10, अन्य महिला के लिए आरक्षित बड़ौन सीट पर तीन, ओखलकांडा मल्ला सामान्य सीट पर छह, ढोली गांव सामान्य सीट पर पांच, धारी ब्लॉक की दीनी तल्ली सामान्य सीट पर पांच, अन्य महिला की सरना सीट पर तीन, चौखुटा सामान्य सीट पर छह, रामगढ़ ब्लॉक की अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित गहना सीट पर तीन, अन्य महिला की दाड़िमा सीट पर चार, सूपी सीट पर चार दावेदार मैदान में हैं। बेतालघाट ब्लॉक की सामान्य चापड़ सीट पर सात, सिमलखा सीट पर नौ और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भवाली गांव सीट पर छह प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं। 

किस विकासखंड में कितने प्रत्याशी
ब्लॉक            प्रधान    बीडीसी   जिपं सदस्य   वार्ड सदस्य
ओखलकांडा    202     103        24               02
धारी              109       62          14              04
बेतालघाट       164       103       22              13
रामगढ़          135        79         11              04

मतदाता और मतदान केंद्र
ब्लॉक            पुरुष      महिला      मतदान केंद्र    मतदान स्थल
ओखलकांडा  21999    18638      80                91
धारी             14389     12727     43                58
रामगढ़          16743    15046     63                71
बेतालघाट       20901    18589    80                 92
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें