चंपावत- जनपद में बढ़ गए 3321 मतदाता
- वर्ष 2022 में चंपावत जिले में 203256 मतदाता थे जो अब 206577 हो गए हैं।
- लोहाघाट विस क्षेत्र में 56094 पुरुष मतदाता थे, जो वर्ष 2024 में 56647 हो गए है। 51146 की जगह वर्ष 2024 में 51443 महिला वोटर हो गईं।
- चंपावत विस क्षेत्र में वर्ष 2022 में 50057 पुरुष मतदाता थे, जो 2024 में 51242 हो गए हैं 45959 महिला मतदाता थी, जो वर्ष 2024 में 47245 हो गई हैं।
नैनीताल- बढ़ गए 57012 वोटर।
इसमें सबसे अधिक 21629 वोटर कालाढूंगी में बढ़े हैं, जबकि नैनीताल में सबसे कम 1056 वोटर ही बढ़ सके हैं।
जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से करीब 31 हजार अधिक है।
भीमताल में महिलाओं के मुकाबले 683 पुरुष वोटर अधिक बढ़े हैं। इसका कारण पहाड़ से पलायन कर आने वाले परिवार हैं जिनके मकान यहां बन चुके हैं और सिर्फ परिवार यहां रहता है।