फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट करें, प्रदेश गढ़ें

Fri, 06 Jan 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
सूर्य प्रताप स‌िंह
विज्ञापन
नैनीताल के पूर्व डीएम आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रतियोगी छात्रों को समझाया कि वे दागियों को वोट न करें। यहां कुछ लोगों ने राजनीति को व्यवसाय बना लिया है। उन्होंने उत्तराखंड के लिए ‘वोट करें, प्रदेश गढ़ें’ का नारा दिया।
विज्ञापन


पूर्व डीएम सूर्य प्रताप सिंह ने नैनीताल रोड स्थित कोआपरेटिव बैंक परिसर में आईएएस और पीसीएस की तैयारी कर रहे छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने सलाह दी कि प्रतियोगिता में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।

कभी निराश नहीं होना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी। निराशा पर छात्रों को भारी पड़ना चाहिए। देश में भ्रष्टाचार भविष्य के लिए खतरनाक है। राष्ट्रीयता का अभाव होने के कारण भ्रष्टाचार बढ़ा है। जब राष्ट्रीयता का भाव होगा तो भ्रष्टाचार समाप्त करने की इच्छा पैदा होगी। अमेरिका और विकसित राष्ट्रों के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कई उदाहरण पेश किए।
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड में कुछ लोगों ने राजनीति को व्यवसाय बना लिया है। यहां 15 से अधिक राजनीतिक व्यक्ति जेल जाने योग्य हैं। बता दें कि बजरंग दल के कमलमुनि ने कोचिंग से छात्रों को बुलाया था।

गुरु की कृपा से देश बचा

आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह यहां आने के बाद सिखों के गुरमत समागम में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह की वजह से आज हिंदू धर्म बचा है। गुरु गोविंद सिंह के परिवार और गुुरु तेग बहादुर ने देश को बचाने के लिए काफी बलिदान दिया। समागम में भाग लेने के बाद उन्होंने साथियों के साथ लंगर भी छका।

राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ी

आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि यहां आने पर राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि राजनीतिक दल 60 फीसदी जिताऊ प्रत्याशी खड़ा करते है तो 40 फीसदी अच्छे लोगों को टिकट देना चाहिए।

अच्छे लोगों के आने से राजनीति अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोग परेशान हुए, लेकिन उनका गुस्सा था कि भ्रष्ट लोगों पर अब कार्रवाई होगी। कुछ लोगों के पकड़े जाने पर परेशानी सहने वाले लोग खुश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें