फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट दिन हू पैली सब गौपनाक कामों लिजी होई-होई कुनि, चुनावक बाद कोई लै पुछण तक नि ऊन

विज्ञापन
भीमताल ब्लाक के सोनगांव ग्राम पंचायत में पहली बार मतदान करके श्वेता दरमवाल और प्रथा पांडे। अमर उ? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
नैनीताल। जिला मुख्यालय से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही बूथों में लंबी कतार नजर आई, मगर दोपहर के वक्त कई बूथों में सन्नाटा पसर गया, हालांकि दोपहर बाद एक बार फिर से बूथों में लाइनें नजर आने लगी।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक के देवीधुरा, बोहरागांव, बेलुवाखान, भूमियाधार, गेठिया आदि गांवों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकतर गांवों मेें नए मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। गेठिया निवासी 90 वर्षीय सरस्वती देवी लाठी टेकते हुए प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद सरस्वती देवी बोलीं, वोट दिन हू पैली सब गौपनाक कामों लिजी होई-होई कुनि, चुनावक बाद कोई लै पुछण तक नि ऊन (वोट देने से पहले तो सब गांव के कामों के लिए हां-हां कहते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई पूछने भी नहीं आता।) सरस्वती देवी से जब उनकी उम्र के बारे में पूछा गया तो उनके उम्र बताने का अंदाज कुछ इस तरह का था-बस एक द्वि साल आजि रै रे (बस एक दो साल और है)।
देवीधुरा के जमीरा तोक निवासी 86 वर्षीय भीम सिंह लगभग दो किलोमीटर जंगल के रास्ते पैदल चलकर मतदान करने के लिए देवीधुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान कब किया यह तो याद नहीं, लेकिन जब भी चुनाव आए तो नेताओं ने गांव में सड़क बनाने का वादा किया, मगर चुनाव खत्म होने के बाद सड़क हाशिये पर चली गई।
विज्ञापन

देवीधुरा निवासी 80 वर्षीय रमेश राम को कम दिखाई देने लगा है, इसके बाद भी वह अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचे। मतदान केंद्र में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों बुजुर्गों को बगैर लाइन में खड़ा किए मतदान करने के लिए केंद्र में प्रवेश दिया। तोक पापड़ी निवासी चांदनी बिष्ट ने पहली बार मतदान किया। मतदान के बाद चांदनी बोलीं, पहली बार वोट देने में अच्छा लगा। देवीधुरा गांव निवासी शुभम कुमार ने भी पहली बार मतदान किया। वह भी खासा खुश नजर आया। बेलुवाखान के मनोरा तोक स्थित मतदान केंद्र में सुबह से मतदाताओं की कहीं भी कतार नजर नहीं आई। इस मतदान केंद्र में 399 मतदाता पंजीकृत थे। यहां 291 लोगों ने मतदान किया9

भीमताल के अलचौना ब्लाक में जिपं सदस्य प्रत्याशी अनिल चनौतिया वोट मांगने के लिए आर्शीवाद मांगते ?- फोटो : BHIMTAL

भीमताल ब्लाक के अलचौना में पांडेछोड में कल्सा नदी पार कर मतदान करने जाते ग्रामीण। अमर उजाला- फोटो : BHIMTAL

नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र के खूपी बूथ में पंचायती चुनाव के लिए मतदान करने के लिए लाइन में खड़े म?- फोटो : NAINITAL

नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र देवीधुरा बूथ में पंचायती चुनाव के लिए मतदान करने के लिए लाइन में खड़े - फोटो : NAINITAL

नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र देवीधुरा बूथ में पंचायती चुनाव के लिए मतदान करने के लिए लाइन में खड़ी - फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें