फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली में खराब हुई वॉल्वो बस, शिफ्ट करने पड़े यात्री

Wed, 17 Apr 2024 06:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली गई वॉल्वो बस के खराब होने के कारण मंगलवार को हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के नहीं आने पर यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाना पड़ा। इस कारण किसी को डेढ़ घंटे पहले तो किसी को दो घंटे बाद बस मिल सकी। उत्तराखंड परिवहन निगम की वॉल्वो बस बीते सोमवार को दिल्ली गई थी। मगर दिल्ली पहुंचकर बस खराब हो गई। इस कारण रात में बस वापस हल्द्वानी नहीं लौट सकी। सुबह 11.30 बजे दिल्ली जाने वाली बस उपलब्ध नहीं होने से निगम कर्मचारी असमंजस में आ गए। इस पर ऑनलाइन बस की बुकिंग करने वाले यात्रियों से संपर्क किया गया जिसके बाद तीन-चार यात्रियों को सुबह 10 बजे की बस में सीट दिलाई गई। वहीं एक सवारी दोपहर डेढ़ बजे वाली बस में शिफ्ट की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें