फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोविड काल में छोड़ी नौकरी, तीसरे प्रयास में बन गए आईएएस

Wed, 17 Apr 2024 06:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
तनुज अपने परिवार के साथ
विज्ञापन
हल्द्वानी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2023) के फाइनल परिणाम जारी हो चुके हैं। सूची में 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है जिसमें काठगोदाम -शीशमहल निवासी तनुज पाठक ने कड़ी मेहनत से 72वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सेंट थेरेसा स्कूल से इंटरमीडिएट करने के बाद तनुज ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। उसके बाद दो साल तक बंगलुरु में निजी कंपनी में नौकरी की। कोरोनाकाल के समय उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 2020 में घर आकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। तनुज की मां आशा पाठक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता, जबकि पिता त्रिलोचन पाठक सहकारिता विभाग हल्दूचौड़ में प्रोजक्ट मैनेजर हैं। छोटे भाई अनुज पाठक ने पंतनगर से बीटैक किया है। तनुज का यह तीसरा प्रयास रहा। इससे पहले दो प्रयासों में वह इंटरव्यू में रह गए थे। इधर घर में तनुज को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अमर उजाला से बातचीत में तनुज ने बताया कि इस बार उन्होंने ठान लिया था कि कामयाबी हासिल करनी है। प्रतिदिन आठ से 10 घंटे पढ़ाई की। बेसिक के साथ ही एनसीईआरटी की किताबें, करेंट अफेयर्स, अखबार सभी को गहनता से पढ़ना शुरू किया। उनका प्रिय खेल क्रिकेट, वॉलीबाल और स्वीमिंग है। वहीं राजनीतिक विज्ञान, भूगोल और मानव विज्ञान पसंदीदा विषय हैं। बताया कि जल्द ही वह मसूरी में प्रशिक्षण लेने जाएंगे।
विज्ञापन


कड़ी मेहनत से ही मिलता है मुकाम
तनुज का मानना है कि खुद पर यकीन हो और लक्ष्य पर नजर हो तो कोई भी परीक्षा पास की जा सकती है। उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें, सोशल मीडिया पर सिर्फ ज्ञान की चीजें ही देखें। विषयवार सभी का अध्ययन करें। खासकर एनसीईआरटी की किताबों से काफी कुछ सीखा और समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें