नैनीताल। राजकीय पालीटेक्निक संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों की ओर से शनिवार को पिटरिया क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। यहां सार्वजनिक स्थानों, सड़कों आदि पर साफ सफाई की गई। साथ ही लोगों को स्च्छता, स्वास्थ्य तथा सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जागरूक भी किया गया। इसमें भावना आर्या, सुरेश सिंह, राजेश कुमार लोहनी समेत दर्जनों स्वयं सेवक रहे।