हल्दूचौड़ (नैनीताल)। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के पहले दिन धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट एवं भीमताल के 47 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक डॉ. हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रत्येक बाल वैज्ञानिक को अपने प्रोजेक्ट निर्माण के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस वर्ष रिकॉर्ड रूप से नैनीताल जनपद के 174 बच्चों का चयन किया गया है। जिला स्तर से चयनित बच्चे राज्य स्तर पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के नोएडा केंद्र से पर्यवेक्षक के रूप में आए सुनील कुमार के नेतृत्व में सुरेश चंद्र ओझा, डॉ. सचिन पाठक निर्णायक हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, भुवन चंद्र मठपाल, डॉ. दिनेश जोशी, सीमा जोशी, कैलाश चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।