हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में विटामिन डी और बी-12 की जांच शुरू हो गई है। एसटीएच में यह सुविधा होने से मरीजों पर निजी अस्पताल में महंगी जांच का भार नहीं पड़ेगा।
सुशीला तिवारी अस्पताल में विटामिन डी की जांच 550 और विटामिन बी12 की जांच मात्र 250 रुपये में हो रही है। विटामिन डी की जांच अधिकतर न्यूरो और हड्डी रोग से जुड़े मरीजों की ही होती है। बायोकेमेस्ट्री विभाग के अधीन यह जांचें होती हैं। मंगलवार को पहले दिन करीब 10 मरीजों की जांच हुई। वहीं, निजी लैब में बी-12 1350 और विटामिन डी की जांच 1250 रुपये में होती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि विटामिन डी और बी12 की जांच शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।