फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला की मौत का राज खोलेगी विसरा जांच रिपोर्ट

Fri, 14 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का राज जानने के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ेगा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के बाद चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुखानी क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी निवासी सविता पत्नी राजीव सिंह की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिजन सविता को बेस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की वजह पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए उसके पुत्र को न छोड़ना बताया जा रहा था। दरअसल मंगलवार को लेन-देन के विवाद में पुलिस ने शांतिभंग में सविता के पुत्र को उठा लिया था। बेटे को छोड़ने की गुहार लगाने के लिए महिला मुखानी कोतवाली गई थीं। दोपहर में लौटते वक्त महिला की हालत बिगड़ी और घर के पास ही बेहोश मिली थी। यह पता चलते ही पुलिस ने हिरासत में लिए गए बेटे को छोड़ दिया था।

सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस
सविता घर से कब गई और कहां गई। इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बाजार पहुंचकर किस दुकान से खरीदारी की और क्या खरीदा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के जेवरात गिरवी रखने संबंधी मामले की भी पुलिस जांच करेगी क्योंकि विवाद यहीं से शुरू हुआ था। महिला के पति काम शोरूम में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौत का कारण विसरा रिपोर्ट से ही पता चलेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें