फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वायरल के मरीज बढ़ रहे, महिला वार्ड फुल

Thu, 20 Feb 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही संक्रामक रोग भी बढ़ने लगे हैं। बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्थिति यह है कि महिला वार्ड वायरल के मरीजों से पैक है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देख अस्पताल प्रबंधन भी चौकन्ना हो गया है। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अन्य वार्डों को तैयार रखा गया है। डॉक्टरों को भी मरीजों के इलाज के साथ जरूरी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि बदलते मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बीमार होने पर अस्पताल में डॉक्टर से ही इलाज कराएं। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें