फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट के गांवों में वायरल का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के रानीबाग, वर्धो गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में भय कख माहौल है। बेतालघाट के दर्जनों गांवों में ग्रामीण वायरल फीवर से पीड़ित हैं। कई गांवों में आठ से दस लोग बुखार से पीड़ित हैं और वह सामान्य रूप से मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में भय है कि कोरोना टेस्ट कराने पर पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। इसी भय से कोई भी टेस्ट कराने को तैयार नहीं है। गांव के अन्य लोगों ने कहा कि अगर समय रहते पीड़ितों की जांच और इलाज नहीं किया गया तो क्षेत्र में सर्दी-जुकाम का प्रकोप तेजी से फैल सकता है। क्षेत्र में होम आइसोलेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. दीपक सती ने बताया कि सामान्य लक्षणों में रोगी को जांच करा लेनी चाहिए, उसे घर पर ही इलाज दिया जाएगा। वह डॉक्टर के संपर्क में बना रहेगा, लेकिन लोग गंभीर हाल में पहुंचने पर ही डॉक्टरों को अवगत कराते हैं। इस कारण उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती करना ही विकल्प होता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि यदि गांव में किसी भी व्यक्ति को बुखार आता है तो वह स्वयं अन्य सदस्यों से अलग कमरे में रहे और सुबह-दोपहर और शाम को भाप ले। आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों का प्रयोग करे। बुखार ठीक नहीं होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर अपना परीक्षण करवाए। बेतालघाट क्षेत्र के हल्ड्यानी, चापड़, जोशीखोला, घघरेटी, पटोड़ी, सुनस्यारी, नोउघर च्योनी आदि गांव के लोग मेडिकल स्टोर से दवा ले जाकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
बेतालघाट के रानीबाग और वर्धो गांव में कुछ दिन पहले सैंपलिंग कराई थी। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद दोनों गांवों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर और जांचें कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें