फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली गुल होने से परेशान रहे ग्रामीण

Sat, 12 Apr 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा और भीमताल ब्लॉक के गांवों में बुधवार और बृहस्पतिवार को आए आंधी तूफान के चलते बिजली की लाइनों में पेड़ गिरने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात काटने को मजबूर होना पड़ा। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की लाइनों में गिरे पेड़ों को हटाकर अधिकांश जगह तो बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। लेकिन हरीशताल और हैड़ाखान क्षेत्र के गांवों में बिजली बाधित रही। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि बिजली की लाइनों में पेड़ों के गिरने से बिजली गुल हो गई थी। कर्मचारियों की मदद से अधिकांश जगह बिजली बहाल कर दी गई है। हरीशताल और हैड़ाखान क्षेत्र में भी देर शाम बिजली सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें