फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा में सड़क बंद होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के अधौड़ा-डुंगरी-मीडार और अमजड़ मोटर मार्ग बारिश के चलते मलबा आने से बंद हो गया। इससे वाहन चालक और ग्रामीण परेशान हैं। कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या से धारी एसडीएम केएन गोस्वामी को अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को लोनिवि की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। पनेरू ने सड़क से मलबा हटाने के साथ नेटवर्क की समस्या हल करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि लोनिवि की टीम को भेजा गया है। टीम मलबा हटाकर यातायात सुचारू करा रही है। उन्होंने कहा कि मवेशियों के मरने की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है। राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की टीम भेजकर पुष्टि कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें