फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवन निर्माण में धांधली की शिकायत सीएम से करेंगे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने पतलोट डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। कैड़ा ने भवन निर्माण में हुई धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से निर्माणाधीन भवन की दीवार के क्षतिग्रस्त होने से भवन को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

साथ ही बिना शुभारंभ के छत से पानी टपक रहा है और कमरों में दरारें पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया है। इससे कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमियां मिली हैं। कमरों में दरारें पड़ने और आंगन के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें