रामनगर के पीरूमदारा चौकी का घेराव करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिम्मतपुर ब्लॉक के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पीरूमदारा का घेराव किया। ग्रामीणों ने नशे का कारोबार कर रहे एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। चौकी प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
पीरूमदारा चौकी पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक व्यक्ति नशे का कारोबार कर रहा है। जिससे पूरे गांव की सुरक्षा के लिए खतरा हो गया है। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। नशे का कारोबारी विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है।
बताया कि कई बार पुलिस को झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह कर चुका है। घेराव करने वालों में मुकेश रावत, कुबेर सिंह, गजेंद्र सिंह, बालम सिंह, दीपक पाल, कृपाल सिंह, पार्वती देवी, सुशीला देवी, आनंदी देवी, दीपा ध्यानी आदि रहे। पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि गांव के गजेंद्र सिंह से आरोपी युवक का लेन देन का विवाद चल रहा है। वह पहले नशे का कारोबार करता था लेकिन अब नहीं कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।