फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के स्यूड़ा-कौंता-पटरानी-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से परेशान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क सही नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। जिपं सदस्य डिकर मेवाड़ी ने कहा कि सड़क बदहाल होने से ग्रामीण, वाहन चालक और यात्री परेशान हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान हेमा बिष्ट, महेंद्र कुमार, प्रेम सिंह मेवाड़ी, प्रेम मेवाड़ी, नरेश चंद्र, सुरेंद्र मेवाड़ी, मोहन चंद्र, यशपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें