फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कोटाबाग आगमन का कांग्रेसियों ने विरोध किया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण को लागू करने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सीएम के कार्यक्रम का विरोध कर बैलपड़ाव पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण लागू होने से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पहले भी कई बार प्राधिकरण को खत्म करने को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। प्राधिकरण के नियम और शर्तों से आम जनता परेशान है। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, दीप चंद्र सती, पीयूष बिष्ट, कमल अधिकारी, कुलदीप तड़ियाल, भगवान सिंह रौतेला, संजय किरौला, महेश कांडपाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें