नैनीताल। सड़क और पेयजल की समस्या से परेशान भूमियाधार के ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि भूमियाधार क्षेत्र लंबे समय से सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्या से जूझ रहा है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण बीमार, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को भारी दिक्कत होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क और पेयजल की मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता आकाश बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा, प्रदीप त्यागी, करन कुमार, पंकज बिष्ट, राहुल आर्य, रोहित आर्य आदि मौजूद थे।