फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरतोला के दो मंदिरों से छत्र, जेवरात और दानपेटियां चोरी

Thu, 10 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरतोला पट्टी देवदार में स्थित भगवती माता मंदिर और महाशिव शक्ति शिवालय मंदिरों से चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीण सुशील कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चोरों ने बीते सप्ताह भगवती माता मंदिर से देवी मां का छत्र, जेवरात और मंदिर में रखी दानपेटी भी चोरी कर ली। महाशिव शक्ति शिवालय मंदिर में रखी दानपेटी भी चोर ले गए। दोनों दानपेटियों में श्रद्धालुओं की ओर से दान की गई धनराशि जमा होती थी, जिसे वार्षिक नवरात्रि के दौरान मंदिर के कार्यों में इस्तेमाल किया जाता था। आरोप है कि मंदिरों में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। शिकायत में दावा किया गया है कि अब तक घंटियों, जेवरात और दानपेटियों में जमा धनराशि समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो चुकी है। उन्होंने एसएसपी से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें