फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रामीण बोले-साहब लोकतंत्र बचाए या खेत...

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इस बार बारिश व बर्फबारी न होने के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके चलते वनाग्नि की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। बीते कुछ समय से प्रतिदिन अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। इस वनाग्नि में ग्रामीणों के समक्ष खेतों में फसलों को बचाने की चुनौती है। उनका कहना है कि बमुश्किल उनकी सब्जी की फसल खड़ी हुई है तथा मौसमी फलों के बौर आए हैं। लेकिन एक ओर वनाग्नि का भय है और दूसरी ओर वनाग्नि के चलते जंगलों से बचकर जानवर भी फसलों को खराब कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल के विभिन्न क्षेत्र फल पट्टी के लिए मशहूर है। सेब, पूलम, खुमानी, आढ़ू सरीखे फलों के लिए फल पट्टी के रूप में जहां रामगढ, मुक्तेश्वर व उससे लगे क्षेत्र प्रसिद्ध हैं। वहीं डोलमार क्षेत्र में लीची, स्ट्रावरी, तेज पत्ता बहुतायत में होता है। समीपवर्ती खुर्पाताल में शाक सब्जी बहुतायत में होती है। तैयार फसल व फलों की बौर से जगी ग्रामीणों की उम्मीदों के समक्ष वनाग्नि की चुनौती है।
बीते रात्रि जंगलों में लगी आग अपर डोलमार में रैला गांव के समीप के जंगलों से होते हुए गांव तक पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने निजी स्तर पर आग बुझाने की पहल की। वहीं फल्टिया के समीप से ऊपर की ओर आग लगी। ग्रामीण पंकज रावत, गंगा दत्त खोलिया, कौशल, प्रेमा, ममता बिष्ट, पवन खोलिया समेत कई ग्रामीण आग बुझाने व अपने खेतों को बचाने के लिए फायर लाइन काटने में जुटे रहे। उनका कहना कि वनाग्नि से फसल की सुरक्षा चुनौती हो गई है।
विज्ञापन

खुर्पाताल के मनमोहन कनवाल, कमला, दीवन सिंह, मोहन सिंह, कमला, हिमानी, अनीता, रेखा, खुशी, अमन, राहुल शाही का कहना है कि बीती रात्रि जोग्यूडा, सोलिया, होली के समीप जंगलों में भी आग लग गई। जिससे आलू, बीन, प्याज और गाजर की खड़ी फसल को खतरा हो गया। ग्रामीनों ने निजी स्तर पर भी आग बुझाने की पहल की। शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान के बाबत ग्रामीणों ने कहा कि साहब इन दिनों वनाग्नि के बीच कुछ नहीं सूझ रहा है। लोकतंत्र बचाए या खेत। खेतों की सुरक्षा व समय का सामंजस्य बैठाकर वोट देने की कोशिश करेंगे। ईश्वर करे शुक्रवार को वनाग्नि की घटना न हो।
रेंजर मुकुल शर्मा ने कहा कि वनाग्नि की सूचना के बाद डोलमार व खुर्पाताल वनाग्नि की टीम भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारी वहीं रुके हैं। वह स्वयं डोलमार में वनाग्नि से लगे परिक्षेत्र में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें