फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गांव में पानी पहुंचने पर खुशी से झूमे ग्रामीण

Sat, 30 Mar 2024 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कई दशक से पानी की समस्या से जूझ रहे देवीधुरा गांव के घरों में जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंच गया है। घर-घर नलों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


नैनीताल से 13 किलोमीटर देवीधूरा गांव में कई दशकों से लोग पीने के पानी की समस्या झेल रहे थे। इसको देखते हुए 17 सितंबर 2021 को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य ने ऐपाल देवता इंटर काॅलेज में एक करोड़ 89 लाख की देवीधूरा कूण पेयजल पंपिंग योजना का शिलान्यास किया था जिसके बाद जल निगम ने पंपिंग योजना का काम शुरू कर दिया था। जल निगम की ओर से क्षेत्र में लाइन बिछाने व टैंक बनाने के बाद अब घर-घर पानी दिया जा रहा है। घरों के नलों में पानी देख ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव में पानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य का आभार जताया है।
जल निगम के अपर सहायक अभियंता विवेक भट्ट ने बताया कि गांव की लाइन में पानी चलाकर लाइन की स्थिति की जांच की जा रही है। बताया कि जल्द ही देवीधूरा के साथ कूण गांव में भी पानी पहुंचा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें