कालाढूंगी। ग्रामसभा विदरामपुर चकलुआ के किसानों ने रविवार को समाजसेवी किशोर देउपा के नेतृत्व में विधायक बंशीधर भगत को भूमि संबंधी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि वे वर्ष 1992 से यहां काबिज हैं और खेती-किसानी कर जीवनयापन कर रहे हैं। हाल ही में प्रशासन ने उस भूमि पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने के उद्देश्य से सर्वे किया है। इससे किसानों में भय का माहौल है। किसानों ने आशंका जताई कि यदि यह भूमि अधिग्रहित की जाती है तो वे न केवल बेघर हो जाएंगे, बल्कि उनकी आजीविका भी छिन जाएगी। विधायक बंशीधर भगत ने तत्काल एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर सर्वे कार्य रोकने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में मंगल सिंह मेहता, हयात सिंह बोरा, खुशाल सिंह, भुवन कुमार, संतोष सिंह, ललित सिंह, तारा दत्त सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। संवाद