फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 22 से बुद्ध पार्क में धरने पर बैठेंगे गैर वैशाली क्षेत्र के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलभराव से निजात दिलाने को लेकर पूर्व में मिले आश्वासन पर कार्रवाई न होते देख अब गैर वैशाली क्षेत्र के लोगों ने 22 अक्तूबर से बुद्ध पार्क में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस रावत से भेंट की। कहा कि बरसात के सीजन में गैर वैशाली क्षेत्र की 12 से अधिक कॉलोनियों में भारी जलभराव हुआ था।
प्रशासन ने जलभराव की समस्या जल्द हल कराने का आश्वासन दिया था लेकिन उस पर अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। कहा कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या को हल करा दिया जाएगा। शिष्टमंडल में रमेश पांडे, अनुज सिराड़ी, बहादुर सिंह हरड़िया, गंगा प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें