फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यापारी प्रतिनिधियों ने मुख्य आयकर आयुक्त से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रधान आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी से औपचारिक मुलाकात कर आयकर संबंधित जानकारियां प्राप्त की। व्यापार मंडल ने अन्य सामाजिक दायित्वों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने आयकर आयुक्त को बताया कि जब से ऑनलाइन टैक्सेशन की व्यवस्था लागू हुई है, तब से कई छोटी समस्याओं का निदान स्वत: हो गया है। व्यापारियों के शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, संगठन मंत्री मदन फर्त्याल, जिलाध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें