फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेतालघाट में रातभर बिन बिजली रहे ग्रामीण

Tue, 05 May 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र में बीते दो दिन से हुई बारिश के चलते ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात बिजली गुल होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के डोबा, सूरी फार्म, मझेड़ा, नौणा, सीम, सिल्टोना, व्यासी, दड़माणी में रविवार देर रात तेज हवाओं के चलने के बाद सोमवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति ठप से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेड़ों की टहनी टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोमवार को कर्मचारियों की मदद से क्षेत्र में विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


अंधड़ और ओलावृष्टि से सूखाताल और राजपुरा में बिजली गुल

नैनीताल। शहर के सूखाताल और राजपुरा क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। देर रात लगभग तीन बजे शुरू हुई तेज बारिश और ओलों के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई जिससे दोनों क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय निवासियों के अनुसार सूखाताल में सोमवार सुबह 11 बजे तक बिजली ठप रही जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राजपुरा में भी ओलावृष्टि के बाद शुरू हुआ बिजली संकट दोपहर तक जारी रहा। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने कहा विभाग को इन क्षेत्रों से बिजली गुल होने संबंधी कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शहर में आपूर्ति सुचारु है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें