फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमीन खरीद में ठगे गए ग्रामीणों को नए डीएम से उम्मीदें

Wed, 15 Oct 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के सुंदरपुर बेलवाल क्षेत्र में जमीन खरीद के मामले में हुए फर्जीवाड़े के पीड़ितों को एक साल बाद भी न्याय नहीं मिला है। पीड़ित ग्रामीण डीएम, कमिश्नर से लेकर सीएम तक से मिल चुके हैं लेकिन न तो उन्हें जमीन मिल रही है और न ही जमीन खरीदने के लिए दी गई लाखों की रकम ही वापस हो रही है। परेशान ग्रामीणों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से मांग की है कि वह इस मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें न्याय दिलाएं।
विज्ञापन

पिछले साल 19 अक्तूबर को आयुक्त दीपक रावत के कैंप कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि हिम्मतपुर रैक्वाल निवासी दीपांशु बेलवाल ने 25 लोगों को दो करोड़ रुपये से अधिक धनराशि में छह बीघा जमीन बेची। ग्रामीण जब जमीन का दाखिल खारिज कराने तहसील में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि जो जमीन उन्होंने खरीदी है वह उस व्यक्ति के हिस्से में है ही नहीं जिसने उन्हें बेची है। इस पर आयुक्त ने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए थे वह या तो ग्रामीणों को जमीन दिलाएं या फिर उनकी धनराशि वापस दिलाएं।
ग्रामीणों के मुताबिक आयुक्त के निर्देश के बाद जमीन विक्रेता ने पीड़ितों को पैसा वापसी के नाम पर दस से 20 लाख के चेक दिए लेकिन वह भी बाउंस हो गए। जमीन खरीद के नाम पर ठगी का शिकार हुई गंगा देवी, यशोद मेहरा, उमाशंकर पनेरू, बलविंदर मेहता, बालम सिंह आदि का कहना है कि जल्द ही वह इस मामले में नवनियुक्त डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें