फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लापता हुए विधायक और सांसद लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे ग्रामीण

Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कोटाबाग के सूरपुर चकलुवा गांव में एथनॉल प्लांट के मानकों की जांच की मांग को लेकर दीन दयाल पार्क में धरने पर बैठे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ग्रामीण लापता विधायक और लापता सांसद लिखे पोस्टर लेकर शहर में घूमे और फिर धरनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि आज धरने को 17 दिन हो गए हैं मगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एक बार मौके पर समस्या सुनने तक नहीं पहुंचे। कहा कि ऐसे उद्योग लगने से यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। केंद्र सरकार को गलत सूचनाओं के माध्यम से गुमराह कर एथनॉल प्लांट की अनुमति ली गई है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह सामंत, कमलेश सिंह, विक्रम सिंह, जनार्दन जोशी, दीवान सिंह जलाल, गुड्डू चौहान, त्रिभुवन कन्याल, रवि दिगारी, केसर सिंह बिष्ट, अली हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें