फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रधान ने पटवारी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की कुलोन ग्राम पंचायत के प्रधान जगदीश चंद्र जोशी ने पटवारी अजय कुमार पर फोन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसडीएम अनुराग आर्या को ऑडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन अध्यक्ष मदन परगांई ने पटवारी पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधान ने बताया कि बृहस्पतिवार को पटवारी से अनुपस्थिति का कारण पूछने पर उन्होंने फोन पर अभद्रता की। पटवारी ने कहा कि आपको जो करना है कर लो, मैं नहीं डरता हूं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी छह महीने से ढोलीगांव चौकी पर नहीं आ रहे हैं। वे 15 किलोमीटर दूर निजी घर से काम कर रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पटवारी अजय कुमार ने बताया कि चौकी जीर्णशीर्ण है इसलिए वह किराए के कमरे में रहकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

धारी एसडीएम अनुराग आर्या ने कहा कि शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को तहसील बुलाकर साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें